जुलाई 9, 2026 10:08 पूर्वाह्न

printer

दक्षिण मध्य रेलवे: निजी डेकोरेटर को एसी फर्स्ट कूपे में प्रवेश दिलाने पर टिकट चेकर निलंबित

दक्षिण मध्य रेलवे ने एक निजी डेकोरेटर के प्रथम श्रेणी के वातानुकूलित कूपे में अनाधिकृत प्रवेश को लेकर एक टिकट चेकर को निलंबित कर दिया है। रेलवे ने बताया है कि नंदीग्राम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक दंपति ने अपने प्रथम श्रेणी एसी कूप को सजाने के लिए ऑनलाइन एक डेकोरेटर को निजी तौर पर नियुक्त किया था। रेलवे ने कहा कि डेकोरेटर का कोच में अनाधिकृत प्रवेश था और इसे एक गंभीर सुरक्षा चूक माना जा रहा है। रेलवे ने कहा है कि इस मामले में विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।