सितम्बर 11, 2026 11:22 पूर्वाह्न

printer

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचीं

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो कल से शुरू हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह ने हवाई अड्डे पर दोनों नेताओं का स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रणनीतिक साझेदारी पर आधारित मैत्रीपूर्ण और ऐतिहासिक संबंध हैं। दोनों देश ब्रिक्स साझेदार के रूप में ग्लोबल साउथ के हितों और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भारत-युगांडा संबंधों पर मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच साझा इतिहास पर आधारित मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय क्षेत्रों में साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।

इस बीच, नाइजीरिया की विदेश मंत्री बियांका ओडुमेग्वु-ओजुक्वु और उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेत्किन भी शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। श्री लुबेत्किन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लैटिन अमरीकी और कैरेबियाई देशों के समुदाय-सेलैक का प्रतिनिधित्व करेंगे।