तेलंगाना में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरिक्षण-एसआईआर 15 जून से शुरू होगा। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी सुदर्शन रेड्डी ने हैदराबाद में बताया कि बूथ स्तर के अधिकारी 25 जून से 24 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। श्री रेड्डी ने कहा कि राज्य में यह प्रक्रिया लगभग पच्चीस वर्षों के बाद हो रही है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदाता को दो गणना प्रपत्र प्राप्त होंगे। एक प्रपत्र भरकर जमा करना होगा, जबकि दूसरी प्रति मतदाता के पास पावती के रूप में रहेगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के पास गणना प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करने का विकल्प भी होगा।
मतदाता सूची का मसौदा 31 जुलाई को प्रकाशित किया जाएगा। आपत्तियां और दावे 30 अगस्त तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।
श्री रेड्डी ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक के लिए मतदान के अधिकार को सुनिश्चित करना है।