जुलाई 21, 2026 11:58 पूर्वाह्न

printer

सिक्किम सुरंग हादसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से बात कर स्थिति का जायजा लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की। उन्होंने नामची ज़िले में निर्माणाधीन सुरंग दुर्घटना के बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री तमांग ने बताया कि प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। सिक्किम के मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रति प्रधानमंत्री के अटूट समर्थन, गहरी चिंता और मज़बूत एकजुटता के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री तमांग ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, एसएसडीएमए, ज़िला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, रांगपो पीएचसी की मेडिकल टीमें और स्थानीय लोग बचाव कार्यों में मदद करने और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता पहुँचाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला