सिक्किम में नामची स्थित एनएचपीसी सुरंग ढहने वाली जगह पर तलाशी और बचाव अभियान जारी है। कल रात, आसनसोल स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की दूसरी बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत चल रहे अभियान में शामिल हो गई। नवीनतम जानकारी के अनुसार, अब तक सुरंग से 22 मृतकों के शव बरामद किए जा चुके हैं। दुर्घटना के बाद से ही राहत और बचाव अभियान जारी है और विशेषज्ञ टीमें शेष फंसे हुए लोगों का पता लगाने और उन्हें निकालने के लिए समन्वय से काम कर रही हैं। सिक्किम सरकार, जिला प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं और बचाव टीमों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही हैं।
News On AIR | जुलाई 23, 2026 8:26 पूर्वाह्न
सिक्किम: एनएचपीसी सुरंग ढहने वाली जगह पर तलाशी और बचाव अभियान जारी