सिक्किम के नामची जिले के समरदुंग स्थित सुरंग में बचाव दल ने 8 और शव बरामद किए हैं। हालांकि, खराब मौसम के कारण बचाव दल को शव निकालने में कठिनाई हो रही है। अधिकारियों के अनुसार, कम दृश्यता और मीथेन गैस के रिसाव ने बचाव अभियान को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, सिक्किम पुलिस और खनन विशेषज्ञों के बचाव दल ने आज सुरंग से पानी निकाला। अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं। शुरुआती खबरों के अनुसार, सुरंग में 25 लोग फंसे हुए हैं। सिक्किम सरकार और राष्ट्रीय जलविद्युत निगम के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
News On AIR | जुलाई 22, 2026 5:51 अपराह्न
सिक्किम: नामची जिले के समरदुंग स्थित सुरंग में बचाव दल ने 8 और शव बरामद किए