जुलाई 21, 2026 9:12 पूर्वाह्न

printer

सिक्किम: नामची ज़िले के समरडुंग में सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान जारी

सिक्किम के नामची ज़िले के समरडुंग में एनएचपीसी तीस्ता-VI जल विद्युत परियोजना की बन रही सुरंग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तलाश और बचाव अभियान चल रहा है। नामची ज़िले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि बचाव दल ने अब तक आठ शव बरामद किए हैं। आशंका है कि सुरंग के अंदर लगभग 25 लोग फंसे हुए हैं। सुरंग संभवतः भूस्खलन के कारण ढह गई थी। शवों को सिंगतम ज़िला अस्पताल, गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और नामची ज़िला अस्पताल ले जाया गया है। नामची ज़िला प्रशासन, एनएचपीसी के अधिकारियों, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सिक्किम पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर लगातार यह अभियान चला रहा है।