जुलाई 23, 2026 12:50 अपराह्न

printer

सिक्किम: नामची सुरंग दुर्घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित

सिक्किम सरकार ने नामची जिले में सुरंग दुर्घटना की जांच के लिए सूचना और व्यवस्था प्रमुख के नेतृत्व में चार सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले ने इससे पहले ही उच्च स्तरीय समिति के गठन की घोषणा की थी। अब तक सुरंग से 22 शव बरामद किए जा चुके हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है।