सिक्किम के नामची जिले के समरदुंग में राष्ट्रीय ताप बिजली निगम की तीस्ता जलविद्युत परियोजना के छठे चरण की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे लोगों को निकालने का अभियान जारी है। अब तक 12 शव निकाले जा चुके हैं जबकि 13 लोगों के सुरंग में फंसे होने की आशंका है।
राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले ने घटनास्थल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए।