मई 16, 2026 9:54 अपराह्न

printer

सिक्किम ने मनाया 51वां राज्य स्थापना दिवस, उपराष्ट्रपति रहे मुख्य अतिथि

सिक्किम ने आज भव्य रूप से 51वां राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि थे। संचार तथा उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया भी समारोह में उपस्थित थे।

उपराष्ट्रपति ने सिक्किम के लोगों को बधाई दी और राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री काजी लेंडुप दोरजी की सुशासन की दूरदृष्टि का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सिक्किम का योगदान महत्वपूर्ण होगा।

श्री राधाकृष्णन ने कई विकास परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। संचार मंत्री ने एक वर्ष के भीतर सेवक-रंगपो रेलवे परियोजना को पूरा करने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता को दोहराया।