जुलाई 8, 2026 2:38 अपराह्न

printer

सिक्किम: 11 से 13 जुलाई के बीच प्रतिदिन 5 घंटे बंद रहेगा राष्‍ट्रीय राजमार्ग 10 का एक खंड

राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड ने सिक्किम को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाले राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या- 10 के एक खंड को 11 से 13 जुलाई तक अस्थायी रूप से एक दिन में पांच घंटे के लिए बंद करने की घोषणा की है।