मार्च 27, 2026 2:06 अपराह्न

printer

कुवैत में शुवैख बंदरगाह पर ड्रोन हमला हुआ

कुवैत में आज सुबह मुख्य व्यापारिक केंद्र शुवैख बंदरगाह पर ड्रोन हमला हुआ, जिससे बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। कुवैत बंदरगाह प्राधिकरण ने बताया कि तत्काल आपातकालीन प्रणालियों को सक्रिय किया गया।

शुवैख बंदरगाह, कुवैत के प्राथमिक समुद्री व्यापार केंद्र के रूप में कार्य करता है, जहां माल भंडारण, वितरण और वाणिज्यिक जहाजरानी का संचालन होता है।

यह घटना 28 फरवरी को अमरीका-इस्राएल द्वारा ईरान पर शुरू किए गए संयुक्त हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच हुई है।