जून 27, 2026 1:06 अपराह्न

printer

सेशेल्स ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया

सेशेल्स ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का समर्थन किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेशेल्स यात्रा से पहले वहां के विदेश मंत्री बैरी फॉरे ने कहा कि वर्तमान वैश्विक व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी बड़ी आबादी, बढ़ते वैश्विक प्रभाव तथा शांति स्थापना, समुद्री सुरक्षा और बहुपक्षीय कूटनीति में योगदान के कारण सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता का हकदार है।
 
श्री बैरी फॉरे ने भारत और सेशेल्स के संबंधों को मजबूत और ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत होगा।