उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं है, कई जगहों पर तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। बुंदेलखंड सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में है। लगभग हर जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। बांदा में 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश के सबसे गर्म स्थानों में से एक है।
इस बीच, राज्य में बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड बनाया है। कल उत्तर प्रदेश में 31 हजार 824 मेगावाट बिजली की अधिकतम मांग दर्ज की गई, जो राज्य के साथ-साथ देश में अब तक किसी भी राज्य की सबसे अधिक बिजली आपूर्ति मानी जा रही है।