वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शरण कुमार लिम्बाले को सौवें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। यह सम्मेलन पुणे में अगले वर्ष 27 जनवरी से होगा।
श्री लिम्बाले ने उपन्यास, लघुकथा, कविता और आलोचना के क्षेत्र में बहुत काम किया है। टुअर्ड्स एन एस्थेटिक ऑफ दलित लिटरेचर और आत्मकथा आक्करमाशी उनकी बहुचर्चित रचनाएं हैं।