अगस्त 13, 2026 10:15 अपराह्न

printer

त्रिपुरा में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

त्रिपुरा में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। असम राइफल्स मैदान में मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगरतला में आज संवाददाता सम्मेलन में पुलिस महानिरीक्षक मोनचक इप्पर ने सीमा सुरक्षा बल, पुलिस और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। 
 
श्री इप्पर ने कहा कि पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस से पहले टीएनएफ के उग्रवादियों ने राज्य में हिंसक गतिविधियां फैलाने की कोशिश की थी। पुलिस की सतर्कता से सात से आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया और ग्रेनेड तथा अन्य हथियार बरामद किए गए।
 
पुलिस महानिरीक्षक ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की भी घोषणा की। बटाला, मोटर स्टैंड, नगरजला और राधानगर समेत कई इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाएगी और मादक पदार्थों के कारोबारियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जाएंगे।