सितम्बर 10, 2026 9:17 अपराह्न

printer

सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने कहा- तेजी से हो रहे वित्तीय नवाचार के साथ उतने ही मजबूत सुरक्षा उपाय भी जरूरी हैं

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने कहा है कि तेजी से हो रहे वित्तीय नवाचार के साथ उतने ही मजबूत सुरक्षा उपाय भी जरूरी हैं। मुंबई में आज ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तेज विकास और सुरक्षित विकास एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। बाजार का सतत विकास नवाचार, भरोसे और मजबूती के साथ ही संभव है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रतिभूति बाजार में डिजिटल माध्यम से पंजीकरण, इलेक्ट्रॉनिक भुगतान, मजबूत क्लियरिंग और सेटलमेंट व्यवस्था तथा लेन-देन की निगरानी जैसी सुविधाओं के कारण तेजी से विस्तार हुआ है। हालांकि, बाजार के बढ़ने और आपस में अधिक जुड़ने के साथ जोखिम भी तेजी से फैल सकते हैं। इसलिए मजबूत बुनियादी ढांचे और बेहतर नियामकीय निगरानी की जरूरत है।