लद्दाख में 14 दिनों के भव्य आयोजन के समापन के बाद आज लेह हवाई अड्डे पर भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों को भावभीनी विदाई दी गई। इस आयोजन के दौरान 1.18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अवशेष के दर्शन किए जिससे यह केंद्र शासित प्रदेश में आयोजित सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में से एक बन गया।
लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना विदाई समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। श्री सक्सेना ने आशा व्यक्त की कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं सीमाओं और मतभेदों से परे मानवता को एकजुट करती रहेंगी और विश्व भर में शांति, करुणा, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देंगी।