अक्टूबर 21, 2026 9:19 अपराह्न

printer

यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने को लेकर वार्ता शुरू करने पर रूस ने जताई सहमति

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए अमरीका और यूक्रेन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता फिर से शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। रूस के राष्‍ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव के अनुसार रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के दूत स्टीव विटकॉफ के बीच एक अहम बैठक हुई। रूस के अधिकारी ने ये भी बताया कि राष्ट्रपति पुतिन सैद्धांतिक रूप से 10 नवंबर के बाद इस त्रिपक्षीय बातचीत को दोबारा शुरू करने के लिए तैयार हैं।

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के बीच बैठक में दोनों नेताओं ने यूक्रेन शांति प्रक्रिया सहित कई अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान ईरान संकट, फारस की खाड़ी की स्थिति और रूस-अमेरिका के बीच हाल ही में हुए ‘डीजल समझौते’ के क्रियान्वयन पर भी विस्तार से बातचीत की गई।

इससे पहले, वाशिंगटन में ओवल ऑफिस से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लोदिमिर जेलेंस्की को कड़ी चेतावनी दी। उन्‍होंने कहा कि यदि यूक्रेन ने रूस के साथ शांति समझौते को टालने का प्रयास किया, तो आने वाले समय में यूक्रेन की स्थिति और अधिक कठिन और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।