अप्रैल 1, 2026 7:49 पूर्वाह्न

printer

क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ रूस का सैन्य परिवहन विमान, 29 लोगों की मौत

रूस का एक एएन-26 सैन्य परिवहन विमान क्रीमिया में एक चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौत हो गई है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, विमान से पहले संपर्क टूट गया था। इसके बाद यह विमान क्रीमिया प्रायद्धीप में एक चट्टान से टकरा गया। हादसे में 23 यात्री और छह चालक दल सदस्य मारे गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी मानी जा रही है।