अगस्त 4, 2026 12:50 अपराह्न

printer

कोरिया मास्टर्स बैडमिंटन में भारत के तुषार सुवीर पहले दौर से बाहर, आज तन्वी शर्मा करेंगी अभियान की शुरुआत

कोरिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट आज से दक्षिण कोरिया के आसन में शुरू हो गया है। पुरुष सिंगल्‍स में भारत के तुषार सुवीर जापान के शोगो ओगावा से हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं।

महिला सिंगल्‍स में तन्वी शर्मा भारत की अगुवाई करेंगी। पीवी सिंधु और उन्नति हुडा इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहीं हैं।

महिला डबल्‍स में प्रिया कोनजेंगबाम और श्रुति मिश्रा तथा पुरुष डबल्‍स में कृष्णा प्रसाद गरागा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय आज कोर्ट में उतरेंगे।

शीर्ष पुरुष डबल्‍स जोड़ी सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट 9 अगस्‍त तक चलेगा।