जून 1, 2026 2:28 अपराह्न

printer

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में देशभर में बढ़ोतरी दर्ज

होटलों, रेस्तरांओं और अन्य व्यवसायों द्वारा उपयोग किए जाने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में देशभर में वृद्धि की गई है। हालांकि, घरों में उपयोग होने वाली घरेलू खाना पकाने की गैस की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
दिल्ली में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की वृद्धि हुई है और अब इसकी कीमत तीन हजार 113 रुपये 50 पैसे होगी। मुंबई में 43 रुपये 50 पैसे की वृद्धि हुई है और अब यह कीमत तीन हजार 67 रुपये 50 पैसे होगी। कोलकाता में 53 रुपये 50 पैसे की वृद्धि के साथ, व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत अब तीन हजार 255 रुपये 50 पैसे होगी। चेन्नई में व्यावसायिक सिलेंडर की कीमतों में 42 रुपये की वृद्धि हुई है और अब इसकी कीमत तीन हजार 283 रुपये होगी।
 
व्यावसायिक एलपीजी की कीमतों में यह वृद्धि अमरीका और ईरान में संघर्ष के बीच पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा लागत में वृद्धि के मद्देनजर हुई है।