हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में पिछले कार्यकाल का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ आयोग की अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
त्यागपत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं और सरकार से इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।
श्रीमति रेणू भाटिया की ओर से कुरुक्षेत्र में एक मामले को लेकर अस्पताल के नीरीक्षण के दौरान नर्सिंग अधिकारियों पर की गई टिप्पणी से देशभर के नर्सिंग अधिकारी उनके विरोध में उतर आए थे। कुरुक्षेत्र अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने सोमवार को दो घंटे हड़ताल की थी। हरियाणा नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भी कल 10 से 12 बजे तक पेन डाउन हड़ताल की थी।