नवम्बर 25, 2026 2:14 अपराह्न

printer

जेईई मेन सेशन 1 के लिए लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन 26 नवंबर को बंद हो जाएगा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए.) ने बताया है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन के पहले सत्र के लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण कराने की कल अंतिम तिथि है। सोशल मीडिया पर एन.टी.ए. ने बताया कि अब तक 15 लाख 73 हजार 18 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 13 लाख 96 हजार 7 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा शुल्क जमा कर दिया है।