मई 23, 2026 8:34 अपराह्न

printer

गुजरात में क्षेत्रीय रोजगार मेलों का आयोजन, 242 नए कर्मचारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट और वडोदरा में आयोजित क्षेत्रीय रोजगार मेलों में लगभग 242 नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। वडोदरा में जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने नए कर्मचारियों को अपने तकनीकी कौशल का प्रभावी ढंग से उपयोग करने और लोक सेवा की भावना से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

राजकोट में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने 47 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। डॉ. मांडविया ने कहा कि संस्थागत सुशासन ने वर्षों से रोजगार बाजार का काफी विस्तार किया है। इससे राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को उचित अवसर मिल रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला