80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिल्ली का लाल किला परिसर 15 अगस्त तक आम जनता के लिए बंद रहेगा। लालकिला परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने यह आदेश जारी किया है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले हर साल ऐसे आदेश जारी किए जाते हैं।
15 अगस्त को केवल सरकार द्वारा जारी पास धारकों को ही लाल किला परिसर में प्रवेश करने और समारोह में शामिल होने की अनुमति होगी।