केंद्रीय आवासन और शहरी मामलों तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज रांची में शहरी विकास और विद्युत क्षेत्र की योजनाओं पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, अपशिष्ट प्रबंधन और शहरी क्षेत्रों में स्मार्ट तथा प्रीपेड बिजली मीटरों की स्थापना से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। श्री मनोहर लाल ने कहा कि झारखंड में बिजली के नुकसान को कम करना और आदिवासी क्षेत्रों में लगभग बीस हजार बिना बिजली वाले घरों को बिजली उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि आपूर्ति संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे क्षेत्रों में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा उपलब्ध कराई जाएगी।
News On AIR | जून 19, 2026 4:32 अपराह्न
रांची: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में शहरी विकास और विद्युत क्षेत्र की योजनाओं पर एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई