उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि श्री कोविंद की विनम्रता, संवैधानिक प्रतिबद्धता और विशिष्ट जन सेवा सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। उन्होंने श्री कोविंद के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और खुशहाली की कामना भी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि जन सेवा में पूर्व राष्ट्रपति का लंबा कार्यकाल भारत के विकास, संविधान के मूल्यों और जन कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से भरा रहा है। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने पूरे जोश और सादगी के साथ देश की सेवा की है। प्रधानमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।