मई 15, 2026 5:12 अपराह्न

printer

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने एटीएफ पर वैट कटौती के लिए महाराष्ट्र सरकार का आभार जताया

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने विमानन टरबाइन ईंधन ( एटीएफ) पर मूल्य वर्धित कर-वैट को आज से 18 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत करने के लिए महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद दिया है।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नायडू ने कहा कि वैट में कमी से इन सभी हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन में मदद मिलेगी और बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ होगा। श्री नायडु ने कहा कि भारतीय विमानन उद्योग पश्चिम एशिया संकट के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने, अनिश्चित संचालन और एटीएफ की कीमतों में वृद्धि जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है।

श्री नायडू ने कहा कि सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए एटीएफ की कीमतों पर सीमा तय करने, हवाई अड्डे के शुल्क में कमी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपातकालीन ऋण संपर्क योजना के रूप में विमान कंपनियों को कई तरह की राहत दी हैं।