दिल्लीवासियों की सुबह भारी बारिश और आंधी के साथ हुई। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने हरियाणा सहित राष्ट्रीय राजधानी में तेज बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया था।
दिल्ली सरकार ने कहा है कि दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की टीमें मौके पर मौजूद हैं और जलभराव की स्थिति से निपट रही हैं। सरकार ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार जलभराव से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।
दिल्ली के परिवहन मंत्री परवेश सिंह ने शहर में भारी बारिश के मद्देनजर सार्वजनिक परिवहन नियंत्रण कक्ष के कामकाज की समीक्षा करने और तैयारियों एवं निगरानी तंत्र का आंकलन करने के लिए वहां का दौरा किया। मीडिया से बात करते हुए श्री सिंह ने कहा कि सरकार ने शहर में एक अच्छी जल निकासी व्यवस्था का वादा किया था।