जम्मू-कश्मीर में जम्मू जिला प्रशासन ने जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से राही: हॉप जम्मू बस सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की घोषणा की है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि पर्यटक आधिकारिक पोर्टल jammu-bus-ticketing-system.streamlit.app के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। हॉप-ऑन हॉप-ऑफ सेवा चार विशेष मार्गों – तीर्थ लाइन, चेनाब लाइन, सरहद लाइन और फन लाइन – पर संचालित होगी, जिससे पर्यटक धार्मिक, विरासत और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। यात्रियों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक करनी होगी और यात्रा के दिन तवी रिवर फ्रंट काउंटर पर अपनी पुष्टि प्रस्तुत करके बोर्डिंग टिकट प्राप्त करना होगा। बोर्डिंग केवल तवी रिवर फ्रंट से ही उपलब्ध है और वैध टिकट के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।