जुलाई 10, 2026 9:14 पूर्वाह्न

printer

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस के सीजन 7 का उद्घाटन किया

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कल बंबोलिम स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस -यूटीटी के सीजन 7 का उद्घाटन किया। गोवा में होने वाला यह लीग का पहला संस्करण है। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गोवा लंबे समय से पर्यटन के लिए जाना जाता है और अब यह खेल पर्यटन के लिए भी एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य ने कई प्रमुख खेल आयोजनों की सफलतापूर्वक मेजबानी की है और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए एक पसंदीदा स्थल के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

   

उद्घाटन समारोह में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की अध्यक्ष पेट्रा सोरलिंग के साथ-साथ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस जगत की प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं। पहले मैच में दो बार की चैंपियन डेम्पो गोवा चैलेंजर्स ने मौजूदा चैंपियन यू मुंबई टीटी को 10-5 से हराया।