पंजाब पुलिस ने अमृतसर में सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दस पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पिछले कुछ दिनों में अमृतसर में हथियार बरामद होने का यह दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले पुलिस ने सात लोगों से दस हथियार, नशीले पदार्थ और हवाला की बड़ी रकम बरामद की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी विदेश में बैठे तस्कर के कहने पर सीमा पार से हथियार मंगाकर अपराधियों तक पहुंचाते थे। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
News On AIR | जून 27, 2026 12:36 अपराह्न
पंजाब पुलिस ने अमृतसर में सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया