जून 6, 2026 7:37 अपराह्न

printer

पंजाब: प्रधानमंत्री मोदी ने फिरोजपुर जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।