मई 23, 2026 3:43 अपराह्न

printer

पंजाब में 19वें रोजगार मेले का आयोजन, 281 लाभार्थियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

पंजाब में आज रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ), कपूरथला और पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स, पटियाला सहित दो स्थानों पर 19वां रोजगार मेला आयोजित किया गया। यहां 281 नए लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कपूरथला स्थित आरसीएफ में, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि रोजगार मेला एक सशक्त राष्ट्रीय संस्था बन गया है जो पारदर्शिता और योग्यता आधारित समयबद्ध भर्ती सुनिश्चित करता है। श्री पुरी ने 93 नए भर्ती हुए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। पटियाला में भी विभिन्न विभागों में भर्ती हुए 188 नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।