केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए आज पुद्दुचेरी के कंबन कलैयारंगम में एक जन कल्याण सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने कहा कि पिछले बारह वर्षों में केंद्र सरकार की शुरू की गई कल्याणकारी पहलों ने महत्वपूर्ण सामाजिक परिवर्तन लाए हैं और लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने आवास, स्वास्थ्य सेवा, वित्तीय समावेशन और आजीविका के अवसरों तक पहुंच का विस्तार किया है, साथ ही महिलाओं, युवाओं और किसानों को भी सशक्त बनाया है।
News On AIR | जून 16, 2026 8:59 अपराह्न | government schemes
पुद्दुचेरी में जन कल्याण सभा, केंद्र की योजनाओं के प्रभाव पर चर्चा