सितम्बर 23, 2026 1:56 अपराह्न

printer

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार 27 सितंबर को खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने बताया है कि सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार 27 सितंबर को खुले रहेंगे। मंत्रालय ने कहा है कि यह कदम यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस की ओर से इस महीने की 28 से 30 तारीख तक बुलाई गई तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए उठाया गया है। यह हड़ताल 26 और 27 सितंबर की सप्ताहांत की छुट्टियों के ठीक बाद हो रही है।

मंत्रालय ने कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने रविवार को सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ए.टी.एम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह से चालू रखने की मंज़ूरी दे दी है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील की है और आवश्‍यक बैंकिंग सेवाएँ बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए पर्याप्‍त उपाय किए गए हैं।