सितम्बर 23, 2026 9:26 पूर्वाह्न

printer

छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, बिहार, झारखंड, आंतरिक कर्नाटक, केरलम, माहे, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा की आशंका है। विभाग ने मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और रायलसीमा में आज बिजली गिरने के साथ गरज-चमक की संभावना व्‍यक्‍त की है।