जून 27, 2026 7:59 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए ‘प्रोजेक्ट हॉक आई’ शुरू किया

जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली प्रोजेक्‍ट हॉक आई शुरू की है। इसके तहत यात्रा मार्ग पर 24 घंटे निगरानी रखी जायेगी। हमारे संवाददाता ने बताया कि प्रोजेक्‍ट हॉक आई के अंतर्गत यात्रा मार्ग पर हवाई निगरानी के लिए पांच ड्रोन यूनिट तैनात की गई है। वार्षिक अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। 
 
यात्रा से पहले सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए सुरक्षा बलों ने विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल किया। जम्‍मू जिले के आर.एस. पुरा सीमा क्षेत्र में प‍ुलिस ने सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया।