अक्टूबर 3, 2026 2:23 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के आज 12 वर्ष पूरे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात आज 12 वर्ष पूरे कर रहा है। मन की बात कार्यक्रम का पहला प्रसारण 2014 में आज ही के दिन विजयादशमी के अवसर पर हुआ था। हाल ही में मन की बात का 138वां एपिसोड प्रसारित किया गया। पिछले 12 वर्षों में मन की बात ने देशभर में हो रहे सकारात्मक बदलावों को सामने लाने और नागरिकों को भारत की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने का एक अनूठा मंच प्रदान किया है। इस मासिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देशभर के ऐसे लोगों की प्रेरक कहानियां साझा करते हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव ला रहे हैं।

मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क पर किया जाता है। यह आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज़ऑनएआईआर मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाता है।