प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसेवा के 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं। यह यात्रा जनसेवा से देशसेवा के मंत्र और आज भी जारी अटूट प्रतिबद्धता से प्रेरित है। सेवा और सुशासन की इसी दृष्टिकोण से प्रेरित होकर सरकार 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। समावेशी विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के माध्यम से यह समर्पण लोगों के जीवन में बदलाव ला रहा है।
इस विशेष श्रृंखला, सेवा संकल्प अभियान में आज देश को वैश्विक विनिर्माण, डिजाइन और नवाचार केंद्र के रूप में परिवर्तित करने के लिए एक बड़ी राष्ट्रीय पहल मेक इन इंडिया के जरिए इस दृष्टिकोण को कार्य में बदलने का एक उदाहरण पेश करते हैं।
मेक इन इंडिया पहल के अंतर्गत पीएलआई योजनाओं के माध्यम से, भारत ने बीस लाख इकतालिस हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का उत्पादन किया है और 14 लाख 15 हजार से अधिक रोजगार सृजित किए हैं, जिससे एक आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण हुआ है।