जुलाई 21, 2026 11:08 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज संसद भवन में एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे

राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय पार्टी की साप्ताहिक रणनीति बैठक आज सुबह संसद भवन में होगी। इस बैठक को अब ‘मंगल मिलन’ के नाम से जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक को संबोधित करेंगे। ये बैठकें आम तौर पर संसद सत्र के दौरान मंगलवार को होती हैं। इस बैठक का उद्देश्‍य गठबंधन की पूरी एकजुटता को दिखाना होता है। बैठक के दौरान एनडीए के सहयोगी दल भारत के सबसे लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री रहने के लिए श्री मोदी को सम्मानित करते हुए एक बधाई प्रस्ताव पारित करेंगे।