प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह शिखर सम्मेलन शंघाई सहयोग संगठन की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। एस.सी.ओ. बैठक में भारत, चीन और रूस सहित दस अन्य सदस्य देश शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल किर्गिस्तान की अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान रूस, ईरान, किर्गिज़ गणराज्य और आर्मेनिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों में विभिन्न पहलुओं और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री ने कल शाम बिश्केक में छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के आधिकारिक उद्घाटन समारोह में अन्य एस.सी.ओ सदस्य देशों के नेताओं के साथ भाग लिया।