जून 19, 2026 8:37 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी कल दो दिन की पश्चिम बंगाल यात्रा पर जाएंगे, राज्‍य में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली यात्रा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल दो दिन की पश्चिम बंगाल यात्रा पर जायेंगे। राज्‍य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गठित होने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। इस यात्रा के दौरान वे हुगली के तारकेश्वर में पश्चिम बंगाल दिवस के समारोह में भागीदारी करेंगे, कोलकाता के रेड रोड पर अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और स्‍वदेश में निर्मित तीन युद्धपोत दुनागिरी, अग्रय और संशोधक राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री लगभग पांच सौ 90 करोड रुपये की लागत की रेल परियोजनाओं, हावडा में तीन सौ बिस्‍तरों वाले नए रेलवे अस्‍पताल और पूर्वी मिदनापुर में एक रेल ओवर ब्रिज सहित कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री तीन सौ 15 किलोमीटर से अधिक दूरी की प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के अंतर्गत 49 ग्रामीण सडक परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।