अगस्त 17, 2026 4:20 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई भीषण अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई भीषण अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने मृतकों के परिजन के प्रति  संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थानीय प्रशासन इस हादसे से प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।
 
श्री मोदी ने मृतकों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।