जून 21, 2026 6:29 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति मुर्मु अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मध्यप्रदेश के जबलपुर में मुख्य अतिथि होंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्‍यप्रदेश के जबलपुर में, योग दिवस  पर मुख्‍य अतिथि होंगी। कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे से सदर इलाके के गैरिसन ग्राउंड में होगा।

राष्ट्रपति आज रानी दुर्गावती विश्‍वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्‍य अतिथि भी होंगी। राज्‍यपाल मंगूभाई पटेल भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।

राष्‍ट्रपति आज कूनो राष्‍ट्रीय उद्यान में जनजातीय समुदाय, चीतों की देखभाल करने वाले कर्मियों और उद्यान कर्मचारियों से मुलाकात भी करेंगी।