आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस वर्ष का विषय है – बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकने के लिए योग।
आज मुख्य कार्यक्रम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रेड रोड पर हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में योगाभ्यास का नेतृत्व करेंगे। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों लोगों के वर्चुअल माध्यम से जुडने की संभावना है।