जून 15, 2026 11:55 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने सोलापुर में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के सोलापुर में हुए हादसे में जान-माल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, दोनों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।