मई 27, 2026 1:42 अपराह्न

printer

गंगटोक में होने वाले सिक्किम विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम गंगटोक में होने वाले सिक्किम विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी इस समारोह में शामिल होंगे। हमारे संवाददाता के अनुसार, 33 विभागों में लगभग 14 हज़ार उपाधि प्रदान की जाएँगी। 285 मेधावी छात्रों को, जिनमें 199 महिलाएँ शामिल हैं, स्वर्ण और रजत पदक दिए जाएँगे।

इससे पहले, खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति का नाथू ला का निर्धारित दौरा रद्द कर दिया गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला