राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिक्किम में सुरंग ढहने की दुखद घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति मुर्मु ने अन्य श्रमिकों के शीघ्र बचाव और सुरक्षित निकासी तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।
News On AIR | जुलाई 21, 2026 1:36 अपराह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिक्किम सुरंग हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया